दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से यू-टर्न लेते दिख रहे हैं। आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से कहा कि वह फिलहाल विधानसभा भंग ना करें, क्योंकि वह शहर में जनसभाएं करके यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि उनकी पार्टी को यहां फिर से सरकार बनानी चाहिए या नहीं।