बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र में इन दिनों जंग के मैदान में तब्दील हो गया है। एक तरफ अभिनेता विवेक ओबरॉय अपनी सास के लिए प्रचार करते नजर आ रहे हैं, तो इंफोसिस के पूर्व अधिकारी बाला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार है। वहीं मुस्लिम वोटरों के दबदबे वाली इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी सरीखी राष्ट्रीय पार्टियों की साख भी दांव पर लगी है।