उफनती नदी को पार करते हुए कुछ छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उत्तराखंड के इस वीडियो में कुछ छात्राएं जान हथेली पर रखकर नदी को पार करती नजर आ रही हैं. इन छात्राओं को हर दिन इसी तरह जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने की जंग लड़नी पड़ती है. हालांकि, एक साल पहले यहां हालात ऐसे नहीं थे. नदी के इस रास्ते पर एक पुल हुआ करता था, लेकिन पिछले साल ये पुल बह गया और अब तक नहीं बन पाया है.