उत्तराखंड के देहरादून की पहाड़ी सड़कों से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला खौफनाक वीडियो सामने आया है. देहरादून के दूरस्थ इलाके त्यूणी में पहाड़ी रास्ते का सुहाना सफर महज 22 सेकेंड में मौत के सफर तब्दील हो गया. वीडियो कार के अंदर से शूट किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर दौड़ती कार अचानक अनियंत्रित होकर पोल से टकराती है और उसके बाद 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरती है. हादसे का खौफनाक मंजर कार में चल रहे कैमरे में कैद हो गया, जिसकी डरावनी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.