US Iran War: Oman Sea में US Navy Operation, Helicopter से उतरे Marines, Iranian Ship पर किया कब्जा

  • 3:40
  • प्रकाशित: अप्रैल 20, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब युद्ध की कगार पर पहुंच गया है. अमेरिकी नौसेना (US Navy) ने ओमान की खाड़ी (Gulf of Oman) में एक बड़ा मिलिट्री ऑपरेशन करते हुए ईरान के मालवाहक जहाज एम वी टूस्का (MV Touska) पर फायरिंग की और उसे अपने कब्जे में ले लिया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस पूरी घटना का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अमेरिकी मरीन कमांडो (US Marines) रात के अंधेरे में हेलीकॉप्टर से जहाज पर उतरते नजर आ रहे हैं. अमेरिकी युद्धपोत USS Spruance ने 6 घंटे तक चेतावनी दी और फिर जहाज का इंजन खराब कर दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस कार्रवाई को सही ठहराया है. वहीं ईरान (Iran) ने अमेरिका पर ड्रोन से पलटवार करने की बात कही है. जानिए इस पूरे ऑपरेशन की हर छोटी-बड़ी डिटेल इस वीडियो में. 

संबंधित वीडियो