होर्मुज क्षेत्र में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. ईरान के मालवाहक जहाज तुस्का पर अमेरिकी नौसेना ने चेतावनी के बाद फायरिंग की है. अमेरिका का दावा है कि प्रतिबंधित जहाज ने ओमान की खाड़ी में नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश की. जहाज के न रुकने पर इंजन रूम के पास फायर किया गया और बाद में मरीन कमांडोज ने जहाज को कब्जे में लेकर तलाशी शुरू कर दी. इस घटना के बाद ईरान‑अमेरिका तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है.
#IranUS #Hoormuz #BreakingNews #Ceasefire #MiddleEast #DroneAttack #GlobalTension