अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण तनाव के बीच एक बड़ी राहत की खबर आई है। दोनों देश 2 हफ्ते के युद्धविराम (Ceasefire) पर सहमत हो गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के शांति प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन ईरान ने एक बड़ी शर्त रखी है—अब यहां से गुजरने वाले हर तेल टैंकर से 20 लाख डॉलर का टोल वसूला जाएगा। इस वीडियो में देखिए कि कैसे यह समझौता दुनिया भर में तेल की कीमतों को प्रभावित करेगा और ईरान की वो 10 मांगें क्या हैं जिस पर ट्रंप बात करने को तैयार हुए हैं।