कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल दर्ज किया गया है. होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव और ईरान की नाकेबंदी के ऐलान के बाद तेल के दाम करीब 3% चढ़ गए हैं. ईरान–अमेरिका के बीच टकराव, सीजफायर की अनिश्चितता और यूरेनियम को लेकर बढ़ती तनातनी से वैश्विक ऊर्जा बाजार में हड़कंप मचा हुआ है. इस वीडियो में जानिए:
3% बढ़े कच्चे तेल के दाम, वैश्विक बाजार पर असर
होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद, IRGC की सख्त चेतावनी
अमेरिकी नाकाबंदी न हटने पर ईरान का कड़ा रुख
ईरान–अमेरिका वार्ता अधर में, जंग का खतरा कितना वास्तविक
संवर्धित यूरेनियम पर अमेरिका को ईरान का साफ इनकार
ओमान और फारस की खाड़ी में जहाजों के लिए बढ़ा जोखिम
ईरान की IRGC नौसेना का ऐलान है कि अमेरिकी प्रतिबंध हटने तक होर्मुज से किसी भी जहाज को गुजरने की इजाजत नहीं मिलेगी. वहीं अमेरिका की ओर से बयानबाजी और दबाव जारी है. सवाल ये है कि क्या बातचीत पटरी पर लौटेगी या हालात फिर से युद्ध की ओर बढ़ेंगे. पूरा विश्लेषण देखिए इस वीडियो में.