देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को जमकर बवाल हुआ. सीजेपी के मार्च के दौरान जंतर-मंतर से संसद तक मार्च के दौरान भारी हंगामा हुआ. सुबह जंतर-मंतर पर हजारों युवा जुटे. मेट्रो स्टेशन बंद होने के बावजूद प्रदर्शनकारी कूद-कूद कर संसद मार्ग, पटेल चौक होते हुए 1.5 किलोमीटर चलकर संसद की तरफ बढ़े. रास्ते में बैरिकेड तोड़े, पुलिस पर पत्थरबाजी और मारपीट हुई. जवाब में दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और डिटेंशन किया. 50 से ज्यादा पुलिस जवान और 40-50 प्रदर्शनकारी घायल होने का दावा है. 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है.