योगी की पुलिस ने किया दरिंदगी का हिसाब, अरोपी मुशर्रफ का एनकाउंटर

प्रयागराज में एक नाबालिग से रेप के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 14 जून की रात हुई इस खौफनाक घटना के मुख्य आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. भागने की कोशिश के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी मुशर्रफ के दोनों पैरों में गोली लगी है. आपको बता दें कि इस मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. विधायक की ओर से पुलिस को लगाई गई कड़ी फटकार के बाद प्रशासन तुरंत एक्शन में आया और यह त्वरित कार्रवाई की गई. हालांकि, इस दुस्साहसिक वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है. घटना की पूरी जानकारी, पुलिस एनकाउंटर का वीडियो और आगे की कार्रवाई से जुड़े सभी अपडेट्स जानने के लिए यह वीडियो पूरा देखें.

संबंधित वीडियो