लखनऊ में आयोजित 'जगद्गुरु रामभद्राचार्य महोत्सव' में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम, राम मंदिर आंदोलन और सनातन धर्म को लेकर बेहद भावुक और कड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने 500 सालों के उस कड़े संघर्ष को याद किया, जिसे देश के संतों ने बिना किसी श्रेय की लालसा के अपने जीवन-मरण का प्रश्न बना लिया था. इस वीडियो में सुनिए कैसे सीएम योगी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के जज भी जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के साक्ष्यों और गवाही को सुनकर हैरान रह गए थे. साथ ही सीएम योगी ने ये भी कहा कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक, भारत के हर नागरिक के डीएनए में भगवान राम बसते हैं.