Bears Fight in Uttarakhand: बीच सड़क दो भालुओं में खूनी जंग, थम गया ट्रैफिक, कैमरे में रिकॉर्ड खौफनाक मंजर

Viral Video: Two Bears Fight: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से सामने आया यह वीडियो चौंका देने वाला है. थाल-डीडीहाट रोड के बीचोंबीच दो भालू आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते उनकी लड़ाई ने खतरनाक रूप ले लिया. सड़क पर खड़े वाहन की मौजूदगी के बावजूद दोनों भालू किसी से डरे बिना एक-दूसरे पर लगातार हमला करते नजर आए.
इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए, क्योंकि जंगली जानवरों की यह भिड़ंत बेहद करीब से देखने को मिली. वीडियो ‘घुम्मकड़ पहाड़ी’ फेसबुक पेज से शेयर किया गया है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की लड़ाई अक्सर क्षेत्र या खाने को लेकर होती है. हालांकि, ऐसे मामलों में लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है.