Trump Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 25% से 50% तक टैरिफ लगाने की धमकी दी है, जिसका सीधा असर भारत पर पड़ सकता है। भारत इस समय रूस से सबसे ज्यादा समुद्री तेल खरीद रहा है और मार्च 2025 में प्रतिदिन 1.85 मिलियन बैरल तेल का आयात कर रहा है। रूस से मिलने वाला रियायती तेल भारत के लिए किफायती रहा है, लेकिन ट्रंप के इस कदम से तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं।