बिश्केक में आज SCO समिट का सबसे अहम दिन है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य सत्र को संबोधित करेंगे. PM मोदी का फोकस 3 बड़े मुद्दों - सिक्योरिटी, कनेक्टिविटी और यूथ के लिए अपॉर्च्युनिटी पर होगा. भारत आतंकवाद के खिलाफ डबल स्टैंडर्ड पर अपना रुख साफ करेगा और अलगाववाद, चरमपंथ और आतंकवाद के खिलाफ बिना किसी समझौते के कड़ा संदेश देगा. साथ ही PM कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स में सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर जोर देंगे और स्टार्टअप व यूथ इनोवेशन को बढ़ावा देने की बात रखेंगे. कल ही PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति पेजश्कियान, किर्गिज गणराज्य और आर्मेनिया के नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत की थी और वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन में भी शामिल हुए थे. आज समिट वेन्यू पर शी जिनपिंग और पुतिन के पहुंचने के बाद PM मोदी का भी भव्य स्वागत हुआ है और कुछ ही देर में प्लेनरी सेशन शुरू होगा, जिसमें लीडरशिप डिक्लेरेशन / बिश्केक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर होंगे.