Singhu Border : किसान आंदोलन (Farmers Protest)के रविवार को 11 दिन हो गए हैं, लेकिन किसानों का जोश-जज्बा औऱ जुनून कम नहीं पड़ा है. बेहद ठंड के माहौल में भी किसान नारेबाजी, गाने और अन्य तरीकों से आंदोलन की अलख को तेज करने में जुटे हैं. पंजाब-हरियाणा (Punjab-Haryana) ही नहीं यूपी, छत्तीसगढ़ से लेकर तमिलनाडु तक के लोग आंदोलन में शामिल होने आए हैं. किसानों का कहना है कि उनकी एक ही मांग है कि सरकार कृषि कानूनों (Farm Laws)का वापस ले.