"भारत-अमेरिका संबंधों के लिए कोई सीमा नहीं है": पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल में छठी बार अमेरिका की यात्रा पर हैं. ये उनकी पहली राजकीय यात्रा है. व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत के बाद पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बात हुई. इसके बाद दोनों नेताओं ने मीडिया में ज्वॉइंट स्टेटमेंट दिया. पीएम मोदी ने कहा- 'भारत-अमेरिका संबंधों के इतिहास में आज का दिन विशेष महत्व रखता है. आज हुई चर्चाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों से हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय जुड़ गया है. इसने एक नई दिशा और नई ऊर्जा दी है.'

संबंधित वीडियो