गाजीपुर में सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी, बोले- 'पाप का पर्दा उठा'

  • 5:54
  • प्रकाशित: जुलाई 30, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजीपुर और वाराणसी के दौरे पर रहे. गाजीपुर में उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इन दलों ने हमेशा राष्ट्र नायकों का अपमान किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले यहां 'गाजी सलार मसूद' का मेला लगवाया जाता था, लेकिन बीजेपी सरकार आने के बाद अब 'महाराज सुहेलदेव' की स्मृति में मेला आयोजित होगा. सीएम ने कहा कि सपा सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और संत रविदास के नाम पर बने मेडिकल कॉलेजों और जिलों के नाम बदलकर प्रदेश की पहचान को नुकसान पहुंचाया. साथ ही उन्होंने पिछली सरकारों पर किसानों, व्यापारियों और महिलाओं की अनदेखी और भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया.मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की बीजेपी सरकार राष्ट्र नायकों को सम्मान देती है और इसी कड़ी में बहराइच में महाराज सुहेलदेव की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है.वहीं सावन के पहले दिन सीएम योगी वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक और काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की. प्रदेश में सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मुख्यमंत्री खुद इन तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं.

संबंधित वीडियो