'लाल टोपी' पर चढ़ रहा है नया रंग! अखिलेश के समाजवाद की नई पैकेजिंग!

  • 38:27
  • प्रकाशित: जुलाई 10, 2026

राजनीति की बदलती लाल टोपी से लेकर अंतरिक्ष में महाशक्तियों की जंग तक, आज 'कचहरी' में खुलेंगी देश और दुनिया की कई बड़ी फाइलें. वरिष्ठ पत्रकार मीनाक्षी कंडवाल के साथ देखिए आज के सबसे संवेदनशील और चौंकाने वाले मुद्दों का पूरा विश्लेषण.

जो विचारधारा कभी राजनीति में धर्म के इस्तेमाल के खिलाफ थी, आज वही 'सनातन ही समाजवाद है' के नारे क्यों लगा रही है? क्या अखिलेश यादव की लाल टोपी अब केसरिया रंग में रंगने जा रही है? समझिए उप चुनाव से पहले की यह नई सियासी स्क्रिप्ट.

क्या स्कूल में आपके बच्चे सुरक्षित हैं? 9 साल की मासूम अमायरा के आखिरी पलों का वीडियो आया सामने. बार-बार टीचर से मदद की गुहार लगाने के बाद भी क्यों अनसुनी कर दी गई उसकी चीखें? देश के स्कूलों में बुलिंग (Buling) के खिलाफ क्या है कानून?
 

संबंधित वीडियो