PM Modi New Zealand Visit: पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास कंज्यूमर मार्केट, फूड प्रोसेसिंग और एग्रीटेक टैलेंट की अपार ताकत है. हम मिलकर “फार्म टू मार्केट” वैल्यू चेन और ग्लोबल एक्सपोर्ट प्लेटफॉर्म विकसित कर सकते हैं. फिनटेक के क्षेत्र में आज भारत एक वैश्विक नेता के रूप में उभरा है. दुनिया में होने वाले रियल-टाइम डिजिटल भुगतान का लगभग 50 प्रतिशत भारत में होता है. हम डिजिटल पेमेंट्स के साथ-साथ ग्रीन बॉन्ड्स के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकते हैं.