चांद की दौड़ तेज़! अमेरिका Vs चीन आमने-सामने

  • 10:52
  • प्रकाशित: जुलाई 10, 2026

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पूंजीवाद और साम्यवाद (कम्युनिज्म) के बीच एक नई तरह की प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है. इस मुकाबले में एक तरफ अमेरिका है तो दूसरी तरफ चीन. दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क को वैश्विक पहचान दिलाने वाली उनकी अंतरिक्ष कंपनी और रॉकेट तकनीक ने स्पेस सेक्टर में क्रांति ला दी है. अब चीन भी उसी राह पर तेजी से आगे बढ़ता नजर आ रहा है. चीन ने एलन मस्क की स्पेसएक्स तकनीक से मिलती-जुलती क्षमताओं वाले एक रॉकेट का प्रक्षेपण कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस कदम को अंतरिक्ष क्षेत्र में अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के रूप में देखा जा रहा है.

संबंधित वीडियो