सीज़फायर के बीच समंदर में नया टकराव.
अमेरिका ने एक बार फिर ईरान से जुड़े एक जहाज पर कब्जा कर लिया है. अमेरिकी वॉरशिप से उड़े हेलीकॉप्टर के जरिए नेवी कमांडो जहाज पर उतरे और बिना एक भी गोली चलाए तेल टैंकर को अपने नियंत्रण में ले लिया. यह कार्रवाई होरमूज से हजारों किलोमीटर दूर हिंद महासागर में की गई.
पेंटागन का दावा है कि यह एक सीक्रेट ऑपरेशन था और जहाज ईरान को मदद पहुंचा रहा था. वहीं ईरान ने चेतावनी दी है कि वह चुप नहीं बैठेगा और बदला ज़रूर लेगा. ऐसे में सवाल है –
क्या अमेरिका जानबूझकर जंग की आग भड़का रहा है?
तनाव के बीच भारत ने भी कदम बढ़ाया है. भारतीय जहाजों की सुरक्षा के लिए अरब सागर और होरमूज के आसपास युद्धपोत तैनात किए गए हैं. भारत ने साफ कहा है कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग खुले और सुरक्षित रहने चाहिए.
उधर चीन भी अमेरिकी कार्रवाई से नाराज़ है और होरमूज रूट खोलने की अपील कर रहा है.
सीज़फायर के बावजूद समंदर में बढ़ती ये हलचल पूरी दुनिया के लिए खतरे की घंटी है.