चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर सस्पेंस बना हुआ है. BRICS शिखर सम्मेलन के लिए उनके आने को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है. कुछ मिनट पहले बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, सीधा सवाल पूछा गया क्या शी जिनपिंग BRICS के लिए भारत जा रहे हैं? मंत्रालय ने कहा, "भारत यात्रा के बारे में जानकारी नहीं है, दौरा करेंगे या नहीं, इसकी जानकारी नहीं." सूत्रों के मुताबिक, सभी लीडर्स कल दोपहर से भारत आना शुरू हो जाएंगे, चीनी डेलिगेशन शनिवार सुबह पहुंच रहा है, लेकिन इसका नेतृत्व शी जिनपिंग करेंगे या G20 की तरह वाइस प्रीमियर को भेजा जाएगा, तय नहीं. अगर आते हैं तो 2019 के बाद ये पहली भारत यात्रा होगी.