राजस्थान के अजमेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निलंबित सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने कोर्ट में पेशी के दौरान खुद की तुलना कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कर डाली. मंगलवार को जब पुलिस शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार सस्पेंड एएसआई अनिल जाखड़ और एक अन्य स्टाफ जतिन जाखड़ को जब पुलिस एडीएम सिटी कोर्ट लेकर पहुंची, तो उन्होंने मीडियाकर्मियों को देखकर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई की तरह मेरी फोटो खींचना.