केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) को लेकर चल रहा विवाद अब अपने चरम पर पहुंच गया है. लगातार हो रही किरकिरी और टेंडर प्रक्रिया में सामने आई गड़बड़ियों के बाद मोदी सरकार ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है. इस मामले में गाज सीधे शीर्ष अधिकारियों पर गिरी है. सरकार ने तत्काल प्रभाव से बड़ा एक्शन लेते हुए सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव (सेक्रेटरी) हिमांशु गुप्ता को उनके पदों से हटा दिया है.