दिशा सालियान केस की गुत्थी फिर से सुलझाने की कवायद शुरू हो गई है. पुलिस ने केस बंद कर दिया था, लेकिन अब CBI ने फिर से केस दर्ज कर जांच शुरू की है. दिशा, सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं और दोनों की मौत को हमेशा जोड़कर देखा जाता है. अब इस हाई प्रोफाइल केस की कमान सुपर कॉप सीमा पाहुजा को दी गई है. सीमा पाहुजा CBI मुख्यालय में सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) हैं और स्पेशल क्राइम यूनिट में हैं. उन्हें फंसे हुए और संवेदनशील केसों की एक्सपर्ट माना जाता है. यूपी के हाथरस केस, उन्नाव रेप केस, कोलकाता RG कर रेप-मर्डर केस और हिमाचल के गुड़िया केस की जांच में अहम भूमिका निभा चुकी हैं. 2021 में उन्हें बेस्ट इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर का गोल्ड मेडल मिला था. अब वो 8 जून की रात को क्या हुआ, कैसे दिशा की मौत हुई, गवाहों के बयान और फोरेंसिक साक्ष्यों को जोड़कर जांच करेंगी.