बंगाल में फिर ‘खेला होबे’? नंदीग्राम में ममता बनर्जी को लगा झटका!

  • 32:41
  • प्रकाशित: सितम्बर 18, 2026

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दोनों गुटों को चुनाव आयोग ने नए नाम और नए चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं. ममता बनर्जी गुट को चुनाव चिह्न के रूप में 'फुटबॉल खिलाड़ी' का निशान मिला है, जबकि इस गुट का नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' रखा गया है. वहीं, ऋतव्रत बनर्जी गुट को चुनाव चिह्न के तौर पर 'लिफाफा' आवंटित किया गया है. इस गुट को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' नाम दिया गया है. अब दोनों गुट 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में इन्हीं नए नामों और चुनाव चिह्नों के साथ मैदान में उतरेंगे. चुनाव आयोग द्वारा टीएमसी के मूल नाम और चुनाव चिह्न को फ्रीज किए जाने के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है.

संबंधित वीडियो