फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और फाइनल मुकाबले को लेकर पूरी दुनिया में रोमांच अपने चरम पर है। खिताबी भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना (Argentina) और यूरोपीय जाइंट स्पेन (Spain) के बीच होने जा रही है। एक तरफ 39 साल के 'गोट' (GOAT) लियोनेल मेसी (Lionel Messi) का जादुई अनुभव है, तो दूसरी तरफ उनके ही नक्शेकदम पर चलने वाले 19 साल के वंडर किड लामिन यमाल (Lamine Yamal) का युवा जोश। इस महा-मुकाबले से ठीक पहले, तीसरे स्थान के लिए हुए कांटे के मैच में इंग्लैंड ने फ्रांस को हराकर पोडियम पर अपनी जगह पक्की कर ली है।