"20 जुलाई को सफल नहीं हुआ मार्च, तो भूत बनकर आऊंगा", सोनम वांगचुक के ऐलान से हड़कंप

  • 23:30
  • प्रकाशित: जुलाई 18, 2026

लद्दाख की मांगों को लेकर मशहूर इंजीनियर और शिक्षाविद सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर हैं. उनका वजन 9 किलो तक कम हो चुका है और डॉक्टरों के मुताबिक उनके अंगों (किडनी, लिवर) को खतरा है. वांगचुक ने एलान किया है कि वो 20 जुलाई (संसद के मॉनसून सत्र) तक किसी तरह जिंदा रहना चाहते हैं और अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वो "भूत बनकर आएंगे". उनके समर्थन में अरविंद केजरीवाल, डिंपल यादव और पवन खेड़ा जैसे राजनेता, तो वहीं ओमी वैद्य (थ्री इडियट्स के चतुर), स्वरा भास्कर और नसीरुद्दीन शाह जैसे बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे हैं और उनसे अनशन तोड़ने की अपील कर रहे हैं. देश के अलग-अलग शहरों में उनके समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं.

संबंधित वीडियो