जैसलमेर में शनिवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश में एक होटल की छत पर लगी सोलर प्लेच तेज हवा में उड़कर बीच सड़क पर जा गिरी. जिसका वीडियो सामने आया है. जिसमें होटल की छत से उड़ते सोलर प्लांट की प्लेट को बीच सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है. इस हादसे की चपेट में एक स्कूटी पर सवार दादा और उनके दो पोते आ गए.