बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agrawal Murder Case) की जांच में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। मामले के मुख्य आरोपी सिया (Siya) और चेतन की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है, जिसके बाद पुलिस दोपहर करीब 2:30 बजे दोनों को अदालत में पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, मामले की कड़ियों को जोड़ने और साजिश की तह तक जाने के लिए पुलिस कोर्ट से दोनों की रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। इस बीच, आरोपी सिया ने अपने बयानों की सत्यता जांचने के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) कराने की मंजूरी दे दी है।