बीते 26 जून को कौशांबी जिले में टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा कर एलपीजी गैस टैंकर में भीषण आग लग गई थी. अब इस हादसे का खौफनाक CCTV सामने आया है. इसमें पूरा टोल प्लाजा केबिन जलता हुआ दिखाई देर रहा है. टैंकर हादसे में चार की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे. गनीमत रही कि सुबह के वक्त हाइवे पर वाहनों की आवाजाही कम थी, नहीं तो हादसा और भी भयावह हो सकता था.