ईरान की सत्ता और सियासत के सबसे ताकतवर चेहरे रहे सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई को अंतिम विदाई देने की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। तेहरान से लेकर मशहद तक इस समय गहरे शोक, अभूतपूर्व सुरक्षा और बड़े सियासी संदेशों का माहौल है। 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' (Operation Epic Fury) के पहले ही हमले में सुप्रीम लीडर की मौत हो गई थी, जिसके बाद से अब तक उनके अंतिम संस्कार का इंतजार किया जा रहा था।