असम से चौंकाने वाली खबर, पुलिस ने सील किया मदरसा, क्या है पूरा मामला?

  • 1:26
  • प्रकाशित: जुलाई 16, 2026

असम से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां बोंगाईगांव जिले के एक निजी मदरसे में यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. आरोपों के बाद पुलिस ने मदरसे के एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. गुस्साए लोगों ने मदरसे में जमकर तोड़फोड़ की. वहीं, असम पुलिस ने बताया कि संबंधित निजी मदरसा सरकारी नियमों का उल्लंघन कर संचालित किया जा रहा था. मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मदरसे को सील कर दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

संबंधित वीडियो