Shiv Temples: शिव शक्ति अक्ष रेखा- आज सबसे पहले इसी पर बात होगी। आई आई टी रुड़की में हुए एक बड़े रिसर्च की रिपोर्ट आपके साथ शेयर करेंगे। रिपोर्ट शिव के बारे में है। जी हां वही शिव जिनका मंदिर देश के हर गांव में मौजूद है। जो हिन्दुओं के आराध्य हैं। वैसे तो ब्रह्मा,वि्ष्णु और महेश की त्रयी में शिव को संहार का देवता मानते हैं। लेकिन आईआईटी रुड़की का दावा है कि शिव अक्षय ऊर्जा और अक्षय अन्न के देव हैं। आप कहेंगे कि इंजीनियरिंग कॉलेज कब से धर्म के क्षेत्र में रिसर्च करने लगे? सही बात है, जब मैंने भी ये रिसर्चपढ़ा तो मेरे मन में सबसे पहले कुछ ऐसा ही ख्याल आया था। फिर जब पूरा रिसर्च पढ़ा तो समझ में आया कि ये तो एक अलग ही लेवल पर शोध हुआ है।-शिव शक्ति अक्ष रेखा का पूरा विज्ञान आप आज समझिए।