बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को हुए आम चुनाव (Bangladesh Election 2026) पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने बड़ा बयान जारी किया है. 50% से भी कम वोटिंग और खाली मतदान केंद्रों के बीच हसीना ने इस चुनाव को 'फर्जी और नाटक' करार दिया है. उन्होंने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) को 'हत्यारा और फासीवादी' (Fascist) बताते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की है.