PM Modis Gold Appeal: पेट्रोल-डीजल और सोने की खरीद पर बड़ी खबर, PM मोदी से शरद पवार ने कर दी ये डिमांड

Sharad Pawar all party meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील के बाद सियासत तेज हो गई है. सोना कम खरीदने, विदेश यात्रा घटाने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील पर अब एनसीपी नेता शरद पवार ने बड़ा सवाल उठाया है. उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है.
शरद पवार का कहना है कि इन घोषणाओं का देश की अर्थव्यवस्था पर दूरगामी असर पड़ सकता है. ऐसे में बिना चर्चा के लिए गए फैसलों से आम जनता, उद्योग और निवेशकों में चिंता का माहौल बन गया है. इसलिए जरूरी है कि सभी राजनीतिक दलों को साथ बैठाकर इस पर खुलकर बातचीत की जाए.
उधर विपक्ष के अन्य नेता भी सरकार पर दबाव बना रहे हैं. कांग्रेस ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है, वहीं अन्य दलों ने भी पीएम की अपील के पीछे की वजह पर सवाल खड़े किए हैं. विपक्ष का दावा है कि आने वाले समय में महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है.
हालांकि सरकार की ओर से संकेत हैं कि वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ते क्रूड ऑयल कीमतों के चलते देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव है. ऐसे में विदेशी मुद्रा भंडार और खर्च को संतुलित रखने के लिए ये अपील की गई है. अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर राजनीतिक सहमति बनती है या सियासी टकराव और तेज होता है.