युद्ध प्रभावित यूक्रेन के खार्किव शहर में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई. विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने ट्वीट किया, "अत्यंत दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि खार्किव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है."