बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुंगेर पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी शेखर यादव को गुजरात के साणंद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला है। इस वीडियो में जानिए कैसे पुलिस ने 1500 किलोमीटर दूर जाकर इस अपराधी को दबोचा और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है।