Sahil Dhaneshra Death: दिल्ली के द्वारका में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साहिल की मौत के बाद अब एक के बाद एक नए वीडियो सामने आ रहे हैं, जो कई बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। सीसीटीवी और मोबाइल फुटेज में कथित नाबालिग आरोपी की कार तेज रफ्तार में दिखाई दे रही है। हादसे के बाद आरोपी और उसकी बहन मौके से भागते हुए नजर आए और स्थानीय लोगों से बहस करते भी दिखे। वीडियो में साफ दिखता है कि टक्कर कितनी जोरदार थी और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच आरोपी के पिता की माफी पर साहिल की माँ का दर्द भी सामने आया है—उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ‘सॉरी’ से उनकी दुनिया वापस आ सकती है? दिल्ली पुलिस जांच में जुटी है और ये वीडियो केस में अहम सबूत माने जा रहे हैं। क्या साहिल को इंसाफ मिलेगा? जानिए इस रिपोर्ट में पूरा मामला।