Russia Ukraine War Updates: तुर्की के इस्तांबुल में यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की शांति वार्ता के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन का इंतज़ार कर रहे हैं और पुतिन पहुंचे नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वो पुतिन के ना आने से निराश नहीं हैं। साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि युद्ध का संकट खत्म करने के लिए उनको और पुतिन को मिलकर काम करना होगा। पुतिन को लेकर ट्रंप लगातार नरमी दिखाते रहे हैं। ठीक उसी तरह की नरमी जो वो उन देशों के साथ दिखाते हैं जिनके साथ उनको कोई डील करनी होती है। सऊदी अरब और कतर के साथ उन्होने हज़ारों करोड़ की डील कर ली हैं और अब संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं।