Watan Ke Rakhwale: रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर की बातचीत चल रही है, लेकिन इस प्रक्रिया में यूक्रेन और यूरोपीय संघ को शामिल नहीं किया गया है। अमेरिका और रूस के अधिकारी सऊदी अरब में बातचीत कर चुके हैं। यूक्रेन ने साफ कर दिया है कि बिना सुरक्षा गारंटी के वह कोई शांति समझौता नहीं करेगा। जर्मनी, फ्रांस और इंग्लैंड जैसे देश अमेरिका के बदले रुख से हैरान हैं। सवाल यह है कि क्या यूक्रेन बिना अमेरिकी मदद के रूस का मुकाबला कर पाएगा? या फिर यूरोपीय देश यूक्रेन की मदद करेंगे? जानिए इस मामले की पूरी जानकारी और देखिए कैसे यह स्थिति वैश्विक राजनीति को प्रभावित कर सकती है