आरक्षण को लेकर आरजेडी का नया आंदोलन

  • 2:13
  • प्रकाशित: जनवरी 25, 2019
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अब पूरे बिहार में 'बेरोज़गारी हटाओ, आरक्षण बचाओ' आंदोलन करेगी. इसकी घोषणा नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने की. तेजस्वी गुरुवार को पटना में आयोजित कर्पूरी ठाकुर जयंती पर आयोजित पार्टी की एक सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि नई आरक्षण व्यवस्था में आठ लाख सालाना तक की सीमा रखी गयी है. तेजस्वी ने पूछा कि जो व्यक्ति महीने में 66,666 रुपये कमाता है वो ग़रीब कैसे है. जो व्यक्ति आयकर के रूप में 72,500 रुपये देता है उसे सरकार ग़रीब कैसे मानती है. इस बैठक में अपने सम्बोधन में तेजस्वी ने कहा को सवर्णों के आरक्षण के वो विरोधी नहीं हैं लेकिन जो मोदी सरकार ने व्यवस्था की है वो अमीर सवर्ण के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गयी है.

संबंधित वीडियो