भारत की आर्थिक ग्रोथ को लेकर आए जीडीपी के आंकड़ों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसन्नता जताई. प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पहल, स्वदेशी, ‘लोकल फॉर वोकल’ और ‘मेड इन इंडिया’ को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सही नीति, साफ नीयत और 140 करोड़ देशवासियों की एकजुटता से 2047 तक विकसित भारत का संकल्प साकार होगा.