सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच में रविवार को रिया चक्रवर्ती से 6 घंटे से ज़्यादा समय तक पूछताछ की गई. NCB के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को रिया को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है. रविवार की सुबह रिया चक्रवर्ती के घर जाकर NCB के अधिकारियों ने समन जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए NCB दफ्तर आने के लिए कहा था. रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को सामने बैठाकर भी उनसे पूछताछ की गई.