कोविड-19 के संक्रमण ने बता दिया है कि इस महामारी को कवर करने में भारत का मुख्य मीडिया कितना औसत है. महामारी आने से पहले ही न्यूज रूम से हेल्थ एडिटर और हेल्थ रिपोर्टर का सिस्टम खत्म हो चुका था. जब यह महामारी आयी तो छटनी ने मीडिया के सिस्टम को और छोटा कर दिया. महामारी को कवर करने में मुख्यधारा का मीडिया खासकर टीवी चैनल की कई सीमाएं नजर आ गयी. हम सब इस महामारी को कवर करने में असफल रहे हैं. भारत में अब तक 326 डॉक्टरों की कोरोना से मौत हो चुकी है. लेकिन मीडिया में कवरेज नहीं दिख रहा है.