लोकसभा में राजनाथ सिंह ने कहा- भारतीय मुसलमानों की चिंता न करे पाकिस्तान

  • 7:57
  • प्रकाशित: जुलाई 21, 2016
मॉनसून सत्र में कश्मीर मुद्दे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर के हालात बिगाड़ने में पड़ोसी देश पाकिस्तान की भूमिका है। मजहब के आधार पर देश का विभाजन हुआ। इसके बावजूद पड़ोसी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान मजहब के नाम पर अलग हुआ और अपने मजहब के लोगों को भी एक नहीं रख पाया। आज दो टुकड़े हो गए हैं। पाकिस्तान दुनिया का ध्यान बांटने के लिए यह सब करता रहता है। पाकिस्तान को भारत के मुसलमान के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

संबंधित वीडियो