20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित हुई थी. लेकिन बैठक का विपक्षी पार्टियों ने बहिष्कार कर दिया है. हालांकि बाद में पार्टियां फिर से बैठक में शामिल हुई थी. बताया जा रहा है कि विपक्षी पार्टियों NCPI पार्टी को मान्यता दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी. जिसके बाद विपक्षी पार्टियों के नेता सर्वदलीय बैठक बैठक छोड़कर निकल आए थे. लेकिन यह सांकेतिक विरोध था. इसके अलावा डीएमके ने भी मॉनसून सत्र को लेकर बड़ा फैसला किया है. पार्टी अब कांग्रेस से अलग बैठेगी. सांसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है.