राजस्थान के 10 नगर निगमों में से 4 में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है. हालांकि, पार्टी का दावा है कि वह 8 नगर निगमों में बोर्ड बनाने की स्थिति में है. नतीजों के बाद बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है. राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने करीब 41% वार्डों पर जीत दर्ज कर राज्य में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है, जबकि कांग्रेस 35% वार्डों तक सिमट गई है. इन नतीजों को राज्य की राजनीति में बीजेपी के बढ़ते प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है.