बीजेपी जैसी बड़ी पार्टी के उम्मीदवार को अगर चुनाव में सिर्फ एक वोट मिले, तो क्या आप यकीन करेंगे? शायद नहीं. लेकिन राजस्थान के निकाय चुनाव में ऐसा सचमुच हुआ है. हैरानी की बात यह है कि एक उम्मीदवार तो ऐसा था, जिसका अपना वोट भी उस वार्ड में नहीं था, जहां से वह चुनाव लड़ रहा था.