एक सूटकेस जिसमें ना पैसे हैं ना न्यूक्लियर कोड्स, बल्कि उसमें है दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक व्लादमीर पुतिन का पूप. आपने सही सुना, पुतिन का मलमूत्र. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब भी अपने देश से बाहर कहीं जाते हैं तब उनके बॉडीगार्ड्स अपने साथ एक खास पूप सूटकेस लेकर चल रहे थे. अब सवाल उठता है कि आखिर क्यों? क्यों रूस के राष्ट्रपति के मलमूत्र को इतनी हिफाजत से बैग्स में भरकर सूटकेस में लॉक करके वापस रूस ले जाया जाता है? इसके पीछे की वजह इतनी गहरी है जो आपको मॉडर्न जासूसी की दुनिया की एक बिल्कुल नई तस्वीर दिखाएगी.